कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

महाराष्ट्र में स़डक दुर्घटना, 1 मरा, 2 घायल

औरंगाबाद (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र में जालना-औरंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरूवार देर रात हुई एक स़डक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो प्रसिद्ध गायक राहुल सक्सेना और अपूर्वा गजाला घायल हो गए। जालना उप-जिले के एक पुलिस अधिकारी रोहीदास जाधव ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब पीç़डत गुरूवार रात एक संगीत समारोह में भाग लेकर जालना से औरंगाबाद लौट रहे थे। उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। जाधव ने बताया कि इस हादसे में उदय दंताले की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि कुछ वर्षो पहले मशहूर रिएलिटी शो "इंडियन ऑयडल" में भाग लेने वाले गायक राहुल को मामूली चोटें आई हैं। राहुल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल राहुल की सहयोगी अपूर्वा को औरंगाबाद जिले से सटे एस. एन. धूत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह कोमा में हैं। जाधव ने बताया कि कार चालक दीपक घोरप़डे भी इस हादसे में घायल हुआ है और उसका इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि राहुल ने वर्ष 2006 में हुए "इंडियन ऑयडल" शो के दौरान शीर्ष दस प्रतिभागियों में जगह बनाई थी जबकि अपूर्वा कुछ वर्षो पहले "सा रे गा मा पा" रिएलिटी शो में अग्रणी स्थान पर रहीं थी।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला