जयपुर। राज्य के 17 प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों मेें ऑन लाईन फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन 17 प्राथमिक सहकारी बैंकों में अधिकारियों व बैंकिंग सहायकों के 61 रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंकों में पदों की भर्ती के लिए सहकारी क्षेत्र की प्रशिक्षण संस्था राइसम को नोडल संस्था बनाया गया है। इन 17 प्राथमिक सहकारी भूति विकास बैंकों में 26अधिकारियों के पदों में 18 सामान्य वर्ग के, 4 अनुसूचित जाति के, 2 अनुसूचित जनजाति के और 2 ओबीसी के पदों के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। बैंकिग अधिकारी के लिए किसी भी संकाय में स्त्रातकोत्तर एवं बैंकिंग सहायक के लिए किसी भी संकाय में स्त्रातक होना चाहिए। परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी राइसम की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
भारत समाचार
बैंकों में ऑनलाइन भर्ती शुरू











