कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

शंघाई मास्टर्स : पेस-मेल्जर ने जीता खिताब

शंघाई। भारत के टेनिस स्टार लिएंडर पेस और आस्ट्रिया के जुर्गेन मेल्जर ने रविवार को शंघाई मास्टर्स का पुरूषों का युगल खिताब जीत लिया। पेस-मेल्जर ने खिताबी मुकाबले में पोलैंड के मारिस्वेज फ्रिस्टेनबर्ग और मार्सिन मातकोवस्की को क़डे संघर्ष के बाद 7-5, 4-6, 10-5 से पराजित किया।
पेस और मेल्जर ने पहली बार जो़डीदार के तौर पर सफलता हासिल की है। इस जो़डी ने सेमीफाइनल में अमेरिका के बॉब और माइक ब्रायन को पराजित किया था। बॉब और माइक लगातार 20 मैचों से अजेय थे। पेस ने एटीपी वेबसाइट पर मेल्जर के बारे में कहा, ""मैं मेल्जर का बहुत सम्मान करता हूं। मेरे लिहाज से वह टेनिस जगत के सबसे मेहनती और प्रतिभाशाली खिलाç़डयों में एक हैं।"" ""मेरे साथ खेलने के अलावा मेल्जर ने बीते सप्ताह विश्व के सर्वोच्चा वरीयता प्राप्त खिल़ाडी राफेल नडाल को एकल मुकाबलों में हराया था। वह एक शानदार खिल़ाडी हैं।""

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें