नई दिल्ली। घुसपैठ की नाकाम हो रही कोशिशें से बौखलाई पाक सेना ने फिर अपनी हदें पार की हैं।
बीती रात उसकी ओर से जम्मू के पुंछ इलाके में भारतीय ठिकानों पर जमकर गोलीबारी की गई और रॉकेट दागे गए। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया।
जम्मू के पुंछ इलाके में पाक की आतंकियों को भारत घुसपैठ कराने की एक और नापाक कोशिश विफल हो गई है। हालांकि उसकी ओर से की गई भारी गोलीबारी और रॉकेट हमलों में पुंछ के कृष्णाघाटी इलाके में एक जवान मोरे सदेव भाई शहीद हो गया। वह 17 महर रेजिमेंड का जवान था और अहमदाबाद का रहने वाला था।
सेना सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान फौज ने सीपा पर बने भारतीय सेना के तीन ठिकानों पर रविवार सायं करीब सात बजे अचानक लाइट मशनगनों से गोलीबारी शुरू कर दी और भारतीय सैनिकों पर रॉकेट दागे।
पाकिस्तान की ओर से उकसाने वाली गोलीबारी के बावजूद भारतीय फौज ने संयम बरता और कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की। सेना सूत्रों का कहना है कि यदि भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की होती तो, यह झडप ब़ड शक्ल अख्तियार कर सकती थी।
जानकारों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना अमरीकी राष्ट्रपति के भारत दौरे से पहले भारत में किसी ब़डी घटना को अंजाम देकर तनाव का माहौल बनाना चाहती है, कश्मीर विवाद को ओबामा की भारत यात्रा के दौरान मुद्दा बनाया जा सके। इसके लिए वह कश्मीर में आतंकियों को प्रवेश कराने के लिए बराबर प्रयास कर रहा है। जानकारों को कहना है कि यह गोलीबारी भी उन्हीं प्रयासों के तहत की गई है। पाकिस्तान सेना ने यह गोलीबारी आतंकियों की घुसपैठ से ध्यान भटकाने के लिए की है, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाया।
भारत समाचार
पाक सेना का घुसपैठ कराने के लिए सीजफायर का उल्लंघन





















