कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पाकिस्तानी गोलीबारी पर सेना ने विरोध दर्ज कराया

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में सीमा पार से पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी पर भारतीय सेना ने सोमवार को पाकिस्तान के समक्ष क़डा विरोध दर्ज कराया।
इस गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया। पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार देर शाम कृष्णाघाटी सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए रॉकेट और मशीन गन से गोलीबारी की थी। इसमें एक जवान घायल हो गया जिसने बाद में अस्पताल पहुंचने पर दम तो़ड दिया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस गोलीबारी के जवाब में भारतीय सेना की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। पाकिस्तान की उकसाने वाली कार्रवाई पर सेना की ओर से कमांडर के स्तर पर पाकिस्तान से क़डा विरोध दर्ज कराया गया है। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना की ओर से यह आश्वासन दिया गया है कि आगे से इस तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें