कराची। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली की खेल मामलों की स्थायी समिति ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष, राष्ट्रीय टीम के कोच, मैनेजर और मुख्य चयनकर्ता को 11 अक्टूबर को तलब किया है ताकि इंग्लैड के विवादों से भरे दौरे पर चर्चा की जा सकी। समिति के अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद अली ने कहा कि यह सुनवाई इंग्लैड के दौरे पर टीम के प्रदर्शन, वहां पर हुए विवादों तथा बोर्ड द्वारा इसे निपटने के तरीकों को लेकर होगी। अली ने कहा कि समिति ने बोर्ड के कानून सलाहकार तफज्जल रिजवी, बोर्ड अध्यक्ष एजाज बट, मैनेजर यावर सईद, कोच वकार यूनुस, आकिब जावेद और एजाज अहमद और मुख्य चयनकर्ता मोहसिन खान को तलब किया है।
भारत समाचार
पाक की स्थायी समिति ने पीसीबी अध्यक्ष को किया तलब











