भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने नगर निकायों के सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर पेंशन देने का फैसला किया है। राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री बाबू लाल गौ़ड ने बताया कि नगर निकाय के सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को पेंशन अब तक पांचवें वेतन आयोग के आधार पर ही मिलती है लेकिन अब उन्हें छठवें वेतनमान के आधार पर पेंशन मिलेगी। राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 22 हजार पूर्व निकाय कर्मचारी लाभान्वित होंगे और इससे नगरीय निकायों पर पांच करो़ड रूपये से अधिक का अतिरिक्त भार प़डेगा।
भारत समाचार
सेवानिवृत्त निकाय कर्मचारियों की पेंशन में वृद्धि











