नई दिल्ली। देश के 13 शहरों में एक अप्रैल से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ सकते हैं। यूरो-4 मानक वाले पेट्रोल की बिक्री की शुरूआत एक अप्रैल से होनी है और यह 13 बडे शहरों में लागू होगा। नए स्टैंडर्ड में पेट्रोल-डीजल को रिफाइंड करने की लागत बढ जाएगी। बढी हुई लागत ग्राहकों से ली जाएगी। अच्छी क्वालिटी वाले यूरो-4 पेट्रोल के लिए कंपनियों ने लगभग 30 हजार करोड रूपए निवेश किए हैं। सूत्रों के अनुसार पेट्रोल की कीमत 41 पैसे प्रति लीटर और डीजल 26 पैसे प्रति लीटर तक बढेंगे। उल्लेखनीय है कि जो वर्तमान में पेट्रोल-डीजल मिल रहा है वह ज्यादा प्रदूषण फैलाता है। पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए 13 शहरों में यूरो-4 मानक वाले ईधन की ब्रिकी की जाएगी।