रांची। बुकर पुरस्कार से सम्मानित लेखिका अरूंधती राय के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा कायम करने के लिए स्थानीय अदालत में एक वाद दायर किया गया है।
रांची के मुख्य दंडाधिकारी विजय कुमार की अदालत में आशीष कुमार सिंह ने वाद दाखिल कर कश्मीर के बारे में अरूंधती राय के हाल में दिए बयान पर उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा कायम करने के निर्देश देने का अनुरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल में रांची में इंडिपेंडेंट पीपुल्स ट्रिब्यूनल ऑन ऑपरेशन ग्रीन हंट के कार्यक्रम में अरूंधती ने अन्य वक्ताओं के साथ कथित तौर पर कहा था कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग नहीं है।
भारत समाचार
अरूंधती पर देशद्रोह का केस के लिए कोर्ट से गुहार











