नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों को लेकर एक के बाद एक आ रही नकारात्मक खबरों से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आखिरकार धैर्य जवाब दे दिया है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में खेलमंत्री एमएस गिल, शहरी विकास मंत्री जयपाल रेड्डी और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की जमकर खिंचाई कर दी। उन्होंने साफ कह दिया कि जिन लोगों की लापरवाही से राष्ट्रमंडल खेलों को लेकर भारत की बदनामी हुई है, उन्हें किसी हातल में बख्शा नहीं जाएगा। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री सिंह ने कहा कि एक दूसरे पर ठीकरा फो़डना सही नहीं है। अकेले कलमाडी इन सारी ग़डबç़डयों के लिए जिम्मेदार नहीं हो सकते। राष्ट्रमंडल खेलों को लेकर कैबिनेट में नाराजगी स्पष्ट रूप से उभर कर सामने आई। बैठक समाप्त होने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री एमएस गिल ने जब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के बारे में बताना चाहा तो उन्होंने अपनी खीज का इजहार करते हुए उन्हें टोक दिया- रहने दीजिए। गौरलतब है कि प्रधानमंत्री की राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति अध्यक्ष सुरेश कलमाडी के प्रति नाराजगी सामने आ गई थी जब उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों को लेकर बुलाई गई बैठक में उन्हें नहीं बुलाया था। इससे पहले की बैठकों में कलमाडी शामिल होते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्हें न बुलाकर किनारे करने के संकेत दे दिए थे। इसके बाद आज हुई बैठक में गिल और जयपाल रेड्डी की क्लास लेकर उन्होंने साफ कर दिया है कि गलती करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
भारत समाचार
धैर्य टूटा, शीला, रेड्डी, गिल पर बरसे मनमोहन




















