मेलबर्न। कप्तान रिकी पोंटिग को लगता है कि ब्रेट ली तेज गेंदबाज शान टैट और मिशेल जानसन के साथ मिलकर आस्ट्रेलिया को लगातार चौथा विश्व कप खिताब जीतने में मदद कर सकता है।
लगातार चोटों के कारण ली ने पिछले अक्टूबर से आस्ट्रेलिया के लिए एक भी वनडे मैच में नहीं खेला है। इस 33 वर्षीय खिलाडी ने घरेलू क्रिकेट में अच्छी वापसी की है और हाल में वेस्टर्न आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में दो विकेट हालिस किए। शान टैट को भी चैपियंस लीग टी-20 के बाद सर्जरी करानी पडी और पोटिंग को लगता है कि अगर ये अनुभवी खिलाडी आस्ट्रेलिया की विश्वकप टीम में मिशेज जानसन के साथ खेलेंगे तो यह हमारे लिए विश्वकप में महत्वपूर्ण खिलाडी हो सकता है, लेकिन यह उनके शरीर पर निर्भर करेगा।











