कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को देश की पहली प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इंदिरा गांधी स्मारक संग्रहालय में आयोजित एक शोक सभा में राष्ट्रपति के अलावा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित शामिल हुईं। स्वर्गीय गांधी के सफदरजंग रोड स्थित तत्कालीन आवास को ही संग्रहालय में परिवर्तित कर दिया गया था। एक घंटे तक चले कार्यक्रम में विख्यात शास्त्रीय गायक विद्या धर ने आध्यात्मिक गीतों की प्रस्तुति दी।
इस कार्यक्रम में भाग लेने से पहले सभी नेताओं ने शक्ति स्थल जाकर भूतपूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उल्लेखनीय है कि 31 अक्टूबर 1984 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अंगरक्षकों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें