नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटील ने शुक्रवार को "पैनआईआईटी 2010 कनक्लेव" का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में सभी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों के पूर्व छात्र हिस्सा ले रहे हैं।
"पैनआईआईटी" सभी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों के पूर्व छात्रों का एक शीर्ष संगठन है। वर्षो से ये सम्मेलन व्यापारिक प्रमुखों के लिए प्रमुख प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन बन गए हैं।
इस वर्ष का "पैनआईआईटी 2010 कनक्लेव" अच्छे शासन, ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था तथा उद्यमी, उन्नत, समतामूलक व प्रसन्न समाज पर केंद्रित है।
वीडियो संदेश के जरिए प्रतिनिधियों से बात करते हुए पाटील ने कहा, ""आपके कनक्लेव का विषय "सस्टेनेबल ट्रांसफार्मेशन : ऑवर न्यू इंडिया" हमारे आसपास हो रहे बदलावों के लिहाज से बहुत ही प्रासंगिक है।""
पाटील ने कहा, ""मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि आप इसे समाज में जीवन की बेहतर गुणवत्ता के विकास की जरूरतों पर तथा पर्यावरणीय स्थिरता तथा निमA कार्बन प्रौद्योगिकियों के विकास की जरूरतों पर आयोजित कर रहे हैं।""
देश में फिलहाल 15 प्रौद्योगिकी संस्थान हैं। नौ नए प्रौद्योगिकी संस्थानों को पिछले दो वर्षो के दौरान स्थापित किया गया है। इनमें से आठ संस्थान रोप़ड (2008), भुवनेश्वर (2008), गांधीनगर (2008), हैदराबाद (2008), पटना (2008), जोधपुर (2008), मंडी (2009) और इंदौर (2009) में स्थापित किए गए हैं। आईटी बीएचयू (बनारस हिंदू युनिवर्सिटी) को भी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा।
भारत समाचार
राष्ट्रपति ने पैनआईआईटी 2010 कनक्लेव का उद्घाटन किया











