श्रीनगर। श्रीनगर में ईद के दिन भी प्रदर्शनकारी तो़डफो़ड और आगजनी की वारदातों से बाज नहीं आए। डल झील के किनारे स्थित हजरतबल ईदगाह के बाहर भी़ड ने पुलिस पोस्ट और पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस की गोली चलानी प़डी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।। इसके अलावा ईद की नमाज के बाद अनेक स्थानों पर अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की शर्तो का प्रस्ताव पढ़ा गया, जो उन्होंने बातचीत के लिए केंद्र सरकार के सामने रखी थी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईद की नमाज खत्म होते ही लोगों का एक झुंड हजरतबल परिसर में स्थित पुलिस पोस्ट पर हमला बोल दिया और उसमें आग लगा दी। इसके बाद उन्होंने एक पुलिस वाहन को भी आग के हवाले कर दिया। इसके बाद आगे और वारदात को रोकने के लिए भी़ड को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को गोली चलानी प़डी।
इस बीच हुर्रिय कांफ्रेंस के एक ध़डे के नेता मीरवाइज उमर फारूक ने शहर के मध्य आधा घंटे तक विरोध स्वरूप धरना दिया। ईदगाह पर ईद के धार्मिक प्रवचन के दौरान मीरवाइज ने कश्मीर ने हाल ही लोगों के मारे जाने के विरोध में आधा घंटे का धरना देने के लिए लोगों को लालचौक के लिए मार्च करने का आ±वान किया। उन्होंने नमाज के बाद रैली की शक्ल में लाल चौक पहुंच कर इस्लामिक झंडा फहराया। इससे पहले विभिन्न वाहनों में लोग भारत से आजादी के नारे लगाते हुए ईद की नमाज के लिए पहुंचे। घाटी में कुछ दिनों से चल रहे कफ्र्यू में ढील ईद के मौके पर ही दी गई थी।
ईदगाह में नमाज पढ़ने के बाद मीर वाइज उमर फारूक ब़डी भी़ड के साथ रैली की शक्ल में लालचौक पहुंचे। उनके साथ एक और अलगाववादी नेता यासिन मलिक भी थे। रैली में काफी संख्या में लोग शामिल थे। सैयद अली शाह गिलानी को दो दिन पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लालचौक में घंटाघर में इस्लामिक झंडे फहराए गए। शहर में मोटरसाइकिलों पर घूम रहे युवक भी ऎसे ही झंडे लगाए हुए थे और नारे लगा रहे थे। कुछ लोगों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर गो इंडिया गो लिखा था। पुलिस प्रवक्ता ने मीरवाइज पर आरोप लगाया कि उन्होंने श्रीनगर में ईद समारोह का बेजां फायदा लेकर लालचौक के लिए जुलूस का नेतृत्व कर हालात को बिग़ाडा।
भारत समाचार
ईद की नमाज के बाद श्रीनगर में आगजनी, तो़डफो़ड











