कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पंजाब में 51.23 लाख मीट्रिक टन धान का भंडारण

चंडीगढ। पंजाब में सरकारी एजेंसियों व निजी मिलों ने कल शाम तक 51.23 लाख मीट्रिक टन धान का भंडारण किया है।

एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार राज्य में किए गए भंडारण में से सरकारी एजेंसियों ने 50.02 लाख मीट्रिक टन व निजी व्यापारियों ने 1.21 लाख मीट्रिक टन धान का भंडारण किया है। मंगलवार तक पनग्रेन ने 14.02 लाख मीट्रिक टन, मार्कफेड ने 10.53 मीट्रिक टन व पनसप ने 12 लाख मीट्रिक टन धान जमा किया है। वहीं एफसीआई ने 2.56 लाख मीट्रिक टन धान जमा किया है।

सबसे अधिक धान फिरोजपुर में जमा किया गया है। यहां सात लाख मीट्रिक टन धान जमा किया गया है। इसके बाद जालंधर में 4.85 लाख मीट्रिक टन व फरीदकोट में 4.85 लाख मीट्रिक टन धान जमा किया गया है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें