नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरूवार को कश्मीर के लिए नियुक्त वार्ताकार राधा कुमार के बयान पर क़डी प्रतिक्रिया जाहिर की।
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक कुमार ने बुधवार को कहा था कि जम्मू एवं कश्मीर की आजादी के बारे में चर्चा के लिए संविधान में संशोधन किया जा सकता है। राधा कुमार कश्मीर के लिए नियुक्त तीन वार्ताकारों में से एक हैं।
भाजपा प्रवक्ता रामनाथ कोविंद ने कहा, ""इस प्रकार का बयान देने वाली वह कोई नहीं होती। उनके पास कोई अधिकार नहीं है। वार्ताकारों के काम करने का तरीका यह नहीं है।""
वार्ताकारों की चार दिवसीय कश्मीर यात्रा की समाçप्त पर राधा कुमार के हवाले से मीडिया में लिखा गया है, ""आम लोगों की अपेक्षाओं के मुताबिक कश्मीर समस्या के समाधान पर विचार करने के लिए हम संविधान में संशोधन का भी सुझाव दे सकते हैं।""
कोविंद ने कहा कि कुमार मीडिया में जिस प्रकार के बयान दे रही हैं, उससे भाजपा सहमत नहीं है। जम्मू और कश्मीर के भारत के अभिन्न अंग होने के बारे में संसद में पारित प्रस्ताव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे पीछे हटने का कोई कारण नहीं है। कश्मीर पर नियुक्त तीन वार्ताकारों में से दो राधा कुमार और दिलीप पडगांवकर चार दिवसीय कश्मीर यात्रा के चौथे दिन बुधवार को जम्मू गए थे। तीसरे वार्ताकार एम. एम. अंसारी दिल्ली लौट आए थे।
भारत समाचार
भाजपा ने राधा कुमार के बयान की आलोचना की











