दरभंगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी शनिवार को बिहार में चुनाव प्रचार की शुरआत करेंगे। इस दौरान वह राज्य में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेमचंद मिश्रा ने शनिवार को बताया कि राहुल आज दोपहर एक विशेष विमान से दरभंगा पहुंचेंगे। इसके बाद वह हेलिकॉप्टर के जरिए सहरसा और समस्तीपुर जाएंगे। इन दोनों स्थानों पर राहुल जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल का पटना आने का कोई कार्यक्रम नहीं है। जनसभा को संबोधित करने के बाद वह दिल्ली लौट जाएंगे। कांग्रेस युवराज के बिहार आगमन को लकेर कांग्रेसी नेताओं में जबरदस्त उत्साह है। मिश्रा के मुताबिक उनके दौरे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
भारत समाचार
राहुल का आज बिहार में चुनाव का आगाज











