कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सिब्बल से मिले राहुल, छात्र संघ को लेकर चर्चा

नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के तीन केंद्रीय विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव न होने के मामले को सम्बद्ध प्रशासनिक अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। सिब्बल ने यह बात कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी द्वारा उनसे मुलाकात करने के बाद कही।
सिब्बल के आवास पर मुलाकात के समय राहुल के साथ बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू)और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र भी मौजूद थे। इन तीनों विश्वविद्यालयों में फिलहाल छात्र संघ भंग है।
मुलाकात के बाद सिब्बल ने पत्रकारों से कहा कि छात्रों की चिंताओं से सम्बंधित विश्वविद्यालयों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा, ""राहुल के साथ आए एएमयू, एएचयू और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र प्रतिनिधियों ने छात्रों की आकांक्षाएं बताई।
उन्होंने कहा कि श्ौक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने के लिए वे विश्वविद्यालय की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अभिन्न अंग बनना चाहते हैं। उनकी चिंताओं से विश्वविद्यालयों को अवगत कराया जाएगा।""
गौरतलब है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पिछले दो वर्षो से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। वहीं एएमयू में एक छात्र की हत्या व परिसर में अराजकता और असंतोष फैलने के बाद वर्ष 2007 में छात्र संघ को भंग कर दिया गया था। बीएचयू में 1997 से ही छात्र संघ चुनाव नहीं होते हैं।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें