करीमगंज (असम)। असम के हैलाकंडी जिले में जिला ग्रामीण विकास एजेन्सी (डीआरडीए) के एक अधिकारी, राज्य के एक वरिष्ठ मंत्री के निजी सचिव और एक ठेकेदार के आवास पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एवं आयकर विभाग के अधिकारियों ने कल छापे मारे। सूत्रों के अनुसार, उत्तरी कछार स्वायत्त परिषद में एक हजार करोड रूपए के विकास कोष में घोटाले में कथित भूमिका के सिलसिले में इन लोगों के> घरों पर छापे मारे गए हैं। जिन लोगों के घरों पर छापे मारे गए है,उनमें गौतम गुप्ता भी शामिल है जो वरिष्ठ मंत्री गौतम राय के निजी सचिव है।
भारत समाचार
्र्रडीआरडीए के यहां छापे











