कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दिल्ली हाट में राजस्थान दिवस कल, राजस्थानी कलाकार मचाएंगे धूम

जयपुर। नई दिल्ली में चल रहे कॉमन वेल्थ गेम्स के दौरान पांच अक्टूबर मंगलवार को नई दिल्ली के आई.एन.ए. में स्थित दिल्ली हाट में "राजस्थान दिवस" मनाया जायेगा। राजस्थानी रंग से ओतप्रोत होने वाले दिल्ली हाट में राजस्थानी लोककलाकार रंगारंग साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगें। यहां राजस्थानी क्राफ्ट्स की झलक के साथ ही राजस्थानी व्यंजनों का लुत्फ भी देशी-विदेशी मेहमान ले सकेगें। इसी प्रकार नई दिल्ली के कनॉट प्लेस मे बाबा खडकसिंह मार्ग पर आयोजित किए जा रहे इंडिया सैलिब्रेशन> कार्यक्रम मे भी राजस्थानी व्यंजनो एंव सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मच रही है। राष्ट्रमंडलीय खेलों के प्रतिनिधियों के लिए होटल अशोका> में 6 और 7 अक्टूबर को राजस्थान पर्यटन की और से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

अन्य खबरें

अन्य खबरें