हैदराबाद। सत्यम घोटाला मामले के मुख्य आरोपी बी. रामालिंगा राजू को शनिवार को हैदराबाद स्थित अस्पताल से छुट्टी मिल गई। राजू सत्यम कंप्यूटर के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष हैं।
सत्यम कम्प्यूटर के करो़डों रूपए के घोटाले के मामले में मुख्य आरोपी राजू को आंध्र प्रदेश उच्चा न्यायालय ने 18 अगस्त को जमानत दे दी थी। राजू को निजाम चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एनआईएमएस) से छुट्टी दी गई। एनआईएमएस के चिकित्सकों ने राजू को अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उनकी स्थिति में सुधार हुआ है और उन्हें 15 दिन में एक बार अस्पताल आकर जांच कराने की सलाह दी गई है। राजू पिछले 10 महीनों से अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे और इस दौरान लगभग आठ लाख रूपए की खर्चा आया है। राजू को गत वर्ष इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 56 वर्षीय राजू पिछले साल जनवरी में 78,00 करो़ड रूपए के सत्यम कम्प्यूटर घोटाले के मामले में जेल गए थे।











