रांची। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और बुकर पुरस्कार विजेता लेखिका अरूंधति रॉय के खिलाफ दर्ज मामला मंगलवार को न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया। मामले पर 22 नवम्बर को सुनवाई होगी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार ने दोनों मामलों को न्यायिक दंडाधिकारी अमित शेखरी के पास न्यायिक जांच के लिए भेज दिया।
राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना प्रतिबंधित स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के साथ की थी। इसके लिए उनके खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सोमवार को शिकयत दर्ज कराई गई थी। अरूंधती रॉय के खिलाफ इसलिए मामला दर्ज कराया गया है, क्योंकि उन्होंने कहा था कि कश्मीर कभी भी भारत का हिस्सा नहीं था।
भारत समाचार
राहुल व अरूंधति के खिलाफ सुनवाई 22 नवम्बर को











