कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पायलट ने किया एयरहोस्टेस का बलात्कार

गुडगांव। एक प्राइवेट एयरलाइंस कंपनी में काम करने वाली एयरहोस्टोस ने अपने साथी पायलट पर बलात्कार का आरोप लगाया है। साथ ही उस पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
रविवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पायलट जयपुर निवासी अमन चंदानी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसका देह शोषण किया। युवती ने आरोप लगाया है कि बलात्कार करने के बाद अमन ने उसे बुरी तरह पीटा जिससे उसका गर्भपात हो गया।
दोनों एक दूसरे को करीब 3 साल से जानते हैं और गुडगांव के हिवो अपार्टमेंट में एक साथ रहते हैं। अमन उसे शादी का झांसा देकर लगातार उसका देह शोषण करता रहा और इस दौरान वह गर्भवती हो गई। जब अमन को इस बात का पता चला तो उसने पीडित युवती से शादी करने से इंकार कर दिया। फिर शनिवार को उसने युवती से बलात्कार किया और उससे मारपीट भी की। जिससे युवती का गर्भपात हो गया।
पुलिस ने युवती का मेडिकल करवा कर आरोपी पायलट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें