कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मेरा उत्तराधिकारी एक अच्छा इंसान होगा, जरूरी नहीं पारसी हो-टाटा

मुंबई। टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा ने कहा है कि जरूरी नहीं है कि उनका उत्तराधिकारी पारसी ही हो। उन्होनें स्पष्ट किया कि उनकी कुर्सी संभालने वाला व्यक्ति एक अच्छा इंसान होगा, वह न पारसी विरोधी होगा न पारसी समर्थक।
टाटा कैमिकल्स की वार्षिक बैठक में उन्होनें बताया कि टाटा समूह एक भारतीय समूह है और हमें इसे पारसी समूह के रूप में नहीं देखना चाहिए। उत्तराधिकारी एक अच्दा इंसान और सही व्यक्ति होना चाहिए। गौरतलब है कि टाटा समूह के गठनकर्ता जमशेदजी नुसेरवानजी एक पारसी परिवार मे जन्में थे। रतन टाटा ने स्पष्ट किया कि उन्होनें स्वयं को समिति से बाहर रखा है जिससे कि उन्हें फैसला करने की पूरी आजादी हो। गौरतलब है कि समिति को उत्तराधिकारी चयन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। रतन टाटा पिछले 20 वर्ष से समूह का अध्यक्ष पद संभाल रहे हैं। समिति की नीति के तहत सेवानिवृति की उम्र 75 वर्ष है और रतन टाटा 2012 में 75 वर्ष के पूरे हो रहे हैं। इसलिए समिति अपने नए उत्तराधिकारी की तलाश में जुटी है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें