कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दूरसंचार का आधारभूत ढांचा बनाने वाली दुनिया की सबसे बडी कंपनी का गठन

मुंबई। रिलायंसय कम्युनिकेशंस लिमिटेड उसकी सहायक कंपनी रिलायंस इंफ्राटेल लिमिटेड और जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के निदेशक मंडलों ने 50 हजार करोड के निवेश से दूरसंचार का अधारभूत ढांचा बनाने वाली दुनिया की सबसे बडी कंपनी के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव के अनुसार इस कंपनी का स्वतंत्र अस्तित्व होगा।
आरकाम ने कहा कि रिलायंस इंफ्राटेल के दूरसंचार टावर, जीटीएल इंफ्रा में मिला दिए जाएंगे। हालांकि देश में दो लाख किलोमीटर का सबसे बडा आप्टिक फाइनबर नेटवर्क पर रिलायंस इंफ्राटेल का स्वामित्व बना रहेगा। नई कंपनी का 80 हजार अपने निजी टावर सवा लाख के लगभग किराए पर दिए गए टावरों का स्वामित्व होगा।
ये टावर आरकाम, एयरसेल, एतिसाल, डीबी टेलीकाम, एम टीएस, यूनीनोर टेलीकाम, वीडियोफोन मोबाइल, टाटा टेलीसर्विसेस, वोडाफोन और एसटेल के पास है। इसके अलावा कंपनी पर 75000 अतिरिक्त टावर लेने का विकल्प भी पूरी तरह खुला रहेगा।

अन्य खबरें

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला