कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आर-कॉम की आय बढ़ी, मुनाफा घटा

मुंबई। रिलायंस कम्युनिकेशन (आर-कॉम) की कुल आय 30 जून को समाप्त तिमाही में बढ़कर 5,109 करो़ड रूपये हो गई जो कि 31 मार्च को समाप्त तिमाही में 5,093 करो़ड रूपये थी।
वहीं विनिमय दर में परिवर्तन के चलते कंपनी के मुनाफे में गिरावट आई है। रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (आर-एडीएजी) समूह की इस कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी मे कहा कि आलोच्य तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 251 करो़ड रूपये रहा है जो कि 31 मार्च को समाप्त तिमाही में 1,220 करो़ड रूपये था। कंपनी की देनदारियों पूर्व आय में 1.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है यह पिछली तिमाही की 1,602 करो़ड रूपये से बढ़कर 1,632 करो़ड रूपये हो गई। कंपनी ने कहा कि 30 जून को कंपनी के ग्राहकों की संख्या 11.1 करो़ड हो गई जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के आठ करो़ड ग्राहकों की संख्या से 39 प्रतिशत ज्यादा है।
साथ ही कंपनी की सेवाओं के उपयोग की अवधि 83.3 अरब मिनट से 13.3 प्रतिशत बढ़कर 94.4 अरब मिनट हो गई। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी के निदेशक मंडल ने 11 अरब डॉलर की लागत से दुनिया की सबसे ब़डी दूरसंचार आधारभूत संरचना कंपनी स्थापित करने की मंजूदी दी है। कंपनी ने कहा कि ""रिलायंस इंफ्राटेल की टावर संपत्तियों का जीटीएल में विलय करने के लिए महत्वपूर्ण समझौता किया गया है।"" इसके अलावा कंपनी ने अपनी 26 प्रतिशत हिस्सेदारी रणनीतिक हिस्सेदारों को बेचने का फैसला किया है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें