कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रेड रिबन एक्सप्रेस अमेठी पहुंची

छत्रपतिशाहूजी नगर (अमेठी)। एड्स जैसे जानलेवा रोग से बचाव की जानकारी देने के लिए रेड रिबन एक्सप्रेस ट्रेन आज यहां पहुंची जो दो दिन के लिए अमेठी रेलवे स्टेशन पर जनता के लिए उपलब्ध रहेगी।

जिलाधिकारी जेपी गुप्ता ने बताया कि देश के 141 जिलों की यात्रा पर निकली यह ट्रेन एक दिसंबर 2009 को दिल्ली से रवाना हुई थी जो देश के 152 स्टेशनों पर रूककर देश के ग्रामीण इलाकों के दस हजार गांव में एड्स से बचाव के लिए प्रचार कर रही है। आठ डिब्बों की इस ट्रेन में एड्स के विषय में अपने प्रकार की प्रदर्शनी तथा एचआईवी की नि:शुल्क जांच की सुविधा के साथ आवश्यक दवाएं व प्रशिक्षण की मुक्त व्यवस्था भी उपलब्ध है। राजीव गांधी फाउण्डेशन तथा यूनीसेफ के विशेष सहयोग से चल रही यह ट्रेन 20 सितंबर को कांग्रेस की राष्ष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र पहुंचेगी।

अन्य खबरें

अन्य खबरें