कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रिलायंस इंफ्रा की विद्युत इकाइयां रिलायंस पावर को हस्तांतरित

मुंबई। अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने अपनी 433 मेगावॉट विद्युत उत्पादन क्षमता की इकाइयां इसी समूह की कंपनी रिलायंस पावर को 1,095 करो़ड रूपए में हस्तांतरित की हैं।

हस्तांतरित की गई इकाइयों में आंध्रप्रदेश के समालकोट की 220 मेगावॉट, केरल की 165 मेगावॉट और गोवा की 48 मेगावॉट विद्युत क्षमता वाली इकाइयां शामिल हैं। रिलायंस पावर ने बाजार नियामक को दी जानकारी में कहा, ""इस अधिग्रहण और उत्तरप्रदेश की रोसा इकाई में 600 मेगावॉट विद्युत उत्पादन की शुरूआत के चलते अब कंपनी की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता 1,000 मेगावॉट से ज्यादा हो गई है।"" रिलायंस पॉवर फिलहाल करीब 35,000 मेगावॉट विद्युत उत्पादन क्षमता वाली कई योजनाओं पर काम कर रही है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें