कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रिलायंस मीडिया वक्र्स ने फेम इंडिया में हिस्सेदारी बढ़ाई

मुंबई। फिल्म और मीडिया क्षेत्र में काम कर रही अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस मीडिया वक्र्स ने मल्टीप्लेक्स चेन कंपनी फेम इंडिया में हिस्सेदारी 0.05 प्रतिशत बढ़ाकर 15.77 प्रतिशत की है। कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कहा, ""रिलायंस कैपिटल की सहयोगी कंपनी रिलायंस मीडिया वक्र्स और रिलायंस कैपिटल ने छह जुलाई को फेम इंडिया लिमिटेड के 0.05 प्रतिशत यानि कुल 16,196 शेयरों की खरीददारी की है।""

शेयरों की खरीददारी बाजार मूल्य पर स्टॉक एक्सचेंज के जरिए 83.11 रूपये प्रति शेयर की कीमत पर की गई है। देश की सबसे ब़डी सिनेमा चेन बिग सिनेमा का संचालन कर रही रिलायंस मीडिया वक्र्स को इस अधिग्रहण के लिए एक अन्य मल्टीप्लेक्स चेन कंपनी आइनॉक्स लाइसर से चुनौती मिल रही है। फेम इंडिया के मालिकों ने फरवरी में कंपनी की 43.28 प्रतिशत हिस्सेदारी 44 रूपये प्रति शेयर के मूल्य पर आइनॉक्स को बेची थी। यह कीमत रिलायंस द्वारा खरीदे गए 83 रूपये प्रति शेयर के मूल्य से काफी कम थी। इसके अलावा आइनॉक्स ने फेम इंडिया के अतिरिक्त 7 प्रतिशत शेयर खुले बाजार से खरीदे हैं इसके बाद कंपनी में उसकी हिस्सेदारी 51 प्रतिशत हो गई है। रिलायंस मीडिया वक्र्स ने फेम इंडिया के अधिग्रहण के लिए 83.40 रूपये प्रति शेयर के मूल्य पर 180 करो़ड रूपये की लागत से कंपनी की 52.72 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का ओपन ऑफर जारी किया है। आइनॉक्स लाइजर भी इस कंपनी की 20 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के लिए 51 रूपये प्रति शेयर की कीमत पर ओपन ऑफर जारी कर चुकी है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर फेम इंडिया का शेयर अपने पिछले कारोबारी सत्र के अंतिम स्तर 83.70 रूपये की तुलना में 1.43 प्रतिशत गिरकर 82.50 रूपये पर कारोबार कर रहा है।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें