कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

टेक दैट की संगीत यात्रा में विलियम्स भी

लंदन। लोकप्रिय बैंड "टेक दैट" 15 बरसों में पहली बार रॉबी विलियम्स सहित अपने पांच मूल सदस्यों के साथ संगीत यात्रा करेगा।
वेबसाइट "डेली मेल डॉट को डॉट यूके" के मुताबिक अगले साल 30 मई से बैंड की संगीत यात्रा शुरू होगी। यह बैंड 14 अलग-अलग तारीखों में अपना कार्यक्रम देगा। वैसे इसी सप्ताह से इन कार्यक्रमों के टिकटों की बिक्री शुरू हो जाएगी। बैंड के सदस्य गैरी बार्लो का कहना है कि यह एक ब़डा शो होगा और इसके विषय का खुलासा अभी नहीं होगा।
संगीत यात्रा में विलियम्स और बार्लो के अलावा जैसन ऑरेंज, होवर्ड डोनाल्ड और मार्क ओवेन भी शामिल होंगे। इन पांचों सदस्यों ने अंतिम बार 1995 में एक साथ एक ही मंच पर प्रस्तुति दी थी।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें