कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एस टेल के ग्राहकों की संख्या 10 लाख हुई

नई दिल्ली। देश के शिवा समूह और बहरीन टेलीकम्युनिकेशन कंपनी के संयुक्त उद्यम मोबाइल सेवा कंपनी एस टेल ने गुरूवार को कहा कि सेवा शुरू करने के तीन महीने के भीतर ही उसके ग्राहकों की संख्या 10 लाख से अधिक हो गई। कंपनी के उपभोक्ता बिहार और झारखण्ड, उ़डीसा और हिमाचल प्रदेश के तीन सर्किलों में फैले हैं।

मोबाइल कंपनी इस वर्ष जम्मू और कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों में अपनी सेवा शुरू करेगी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शमिक दास ने कहा, ""दिसंबर में तीन सर्किलों में सेवा शुरू करने के बाद कंपनी एक लाख ग्राहकों की संख्या तक सबसे तेज पहुंचने वाली मोबाइल कंपनी बनी। केवल 90 दिनों के भीतर कंपनी के उपभोक्ताओं की संख्या 10 लाख पहुंचने की घोषणा करते हुए हम बहुत प्रसन्न हैं।"" दास ने कहा कि इस कंपनी के 65 प्रतिशत ग्राहक शहरी क्षेत्र से हैं।

अन्य खबरें

अन्य खबरें