कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सेल की भिलाई इकाई में अब तक का सर्वाधिक उत्पादन

रायपुर। सरकारी क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली भिलाई स्थित स्टील उत्पादन इकाई में इस साल की पहली तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा उत्पादन हुआ है।

भिलाई इस्पात इकाई ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा, ""संयंत्र में वर्ष 2010-11 की पहली तिमाही में 13.9 लाख टन धातु का अब तक का सबसे ज्यादा उत्पादन किया गया, पिछले साल इसी अवधि में यह उत्पादन 12.7 लाख टन था।"" यह इकाई छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 30 किलोमीटर दूर भिलाई में स्थित है। इसके अलावा इसी अवधि में यहां 13.1 टन कच्चो इस्पात का अब तक सबसे ज्यादा उत्पादन हुआ है, इससे पहले वर्ष 2006-07 की पहली तिमाही में 12.5 लाख टन कच्चो इस्पात का उत्पादन हुआ था। संयंत्र में इस अवधि में 11.37 लाख टन विक्रय योग्य इस्पात का उत्पादन हुआ है जबकि पिछले साल इसका उत्पादन 10.9 लाख टन था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें