कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

साइना ने राजीव गांधी खेल रत्न ग्रहण किया

नई दिल्ली। भारत बैडमिंटन स्टार खिलाडी साइना नेहवाल ने सोमवार को खेल मंत्री एमएस गिल से राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार ग्रहण किया।
वह पेरिस में विश्व चैपियनशिप के कारण राष्ट्रपति भवन में 29 अगस्त को समारोह के दौरान वह पुरस्कार नहीं ले सकी थी। खेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि खेल और युवा मामलों के केन्द्रीय मंत्री डा. एमएस गिल ने 2010 के लिए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार यहां एक सादे समारोह में साइना नेहवाल को दिया।
बयान के अनुसार भारत की राष्ट्रपति ने जब 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए तो वह पेरिस में विश्व चैपियनशिप में हिस्सा ले रही थी इसलिए वह उस मौके पर पुरस्कार ग्रहण नहीं कर सकी। इसे देखते हुए उन्हें आज पुरस्कार दिया गया। इस पुरस्कार के तहत एक पदक, प्रशस्ति पत्र और साढे साल लाख रूपए की नकद राशि दी जाती है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें