जोधपुर। हिरण शिकार के आरोपी अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर विदेश जाने की इजाजत मिल गई है।
उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ अदालत ने इस सम्बन्ध में अभिनेता की अर्जी मंजूर कर ली। सलमान की ओर से अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत ने प्रार्थना पत्र पेश कर बताया कि फिल्म रेडी की शूटिंग के लिए उसे 30 सिम्बर से सात अक्टूबर तक दुबई जाना है। उन्होने सलमान के एक्टिंग के पेशे और पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए इसके लिए इजाजत मांगी। इस पर सुनवाई के बाद उच्चा न्यायालय के न्यायाधीश संगीत लोढा ने सलमान के न्यायाधीश संगीत लोढा ने सलमान का प्रार्थन पत्र स्वीकार कर लिया। निचली अदालत से उन्हें पहले ही विदेश यात्रा की अनुमति मिल गई थी।
भारत समाचार
सलमान को विदेश जाने की अनुमति मिली





















