कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स का मुनाफा 83 प्रतिशत बढ़ा

सियोल। चिप और फ्लैट स्क्रीन टेलीविजन की मांग में वृद्धि के चलते दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स का मुनाफा वर्ष 2010 की दूसरी तिमाही में 83 प्रतिशत बढ़ा है।

दुनिया की सबसे ब़डी सेमीकंडक्टर निर्माता कंपनी का मुनाफा इस तिमाही में बढ़कर 42.8 खरब वोन (3.6 अरब डॉलर) हो गया जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में इसका मुनाफा 23.3 खरब वोन रहा था। कंपनी का ऑपरेटिंग मुनाफा इस तिमाही में बढ़कर 50 खरब वोन हो गया और कंपनी की कुल बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 379.9 खरब वोन हो गई। कंपनी के निवेश मामलों के प्रमुख राबर्ट यी ने कहा, ""दूसरी तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है, यह हमारे लिए काफी चुनौती भरी तिमाही थी।"" कंपनी ने हालांकि बताया कि भारी प्रतिस्पर्धा के चलते कंपनी की मोबाइल फोन बिक्री में कमी आई है। सैमसंग दुनिया की दूसरी सबसे ब़डी फोन निर्माता कंपनी है, इससे पहले फिनलैंड की कंपनी नोकिया की बिक्री में भी कमी दर्ज की गई थी।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें