कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल: देरी से अपना दल भेजेगा स्कॉटलैंड

एडिनबर्ग। स्कॉटलैंड ने कहा है कि वह तीन अक्टूबर से भारत में शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अपने प्रतिनिधिमंडल को नई दिल्ली भेजने में देरी कर रहा है। स्कॉटलैंड ने खेल गांव में अस्वास्थ्यकर हालात की रिपोर्ट के बाद यह बयान जारी किया है।

राष्ट्रमंडल खेल स्कॉटलैंड के दल प्रमुख जॉन डोएग ने अपने बयान में कहा, ""हम हालात पर नजर रखेंगे। इसके बाद ही हम अपने अगले कदम की जानकारी देंगे।"" ""हम आयोजकों के साथ लगातार संपर्क में रहेंगे। हम चाहते हैं कि खेल गांव की स्थिति इस स्तर की हो, जिससे कि राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले सभी 71 देशों की संतुष्ट कर सके।"" स्कॉटलैंड के अलावा न्यूजीलैंड, कनाडा, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने खेल गांव की स्थिति के बारे में जानने के बाद तीन से 14 अक्टूबर तक होने वाले खेलों के लिए अपना दल भेजने को लेकर चिंता जाहिर की है।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला