रायुपर। छत्तीसगढ़ के दंतेव़ाडा जिले में हथियारबंद नक्सलियों द्वारा स़डक निर्माण में काम आने वाले वाहन को आग लगा देने के बाद बुधवार को सुरक्षा क़डी कर दी गई।
जिले के पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया,""छिंदगढ़ प्रखंड में स़डक निर्माण में जुटे श्रमिकों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। तकरीबन 25 हथियारबंद नक्सलियों ने मंगलवार देर रात निर्माण कार्य में लगे एक वाहन को आग लगा दी थी और श्रमिकों व ठेकेदारों को धमकी दी।"" अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने वाहन को जलाकर निर्माण कार्य रोकने प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि एक स़डक बनकर तैयार हो चुकी है। इसे स्थानीय प्रशासन को सौंप दिया जाएगा और पुलिस इसका इस्तेमाल छिंदगढ़ के वनों में जाने के लिए करेगी, जहां नक्सलियों ने पिछले कई साल से अपना अड्डा बना रखा है।











