कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बिहार में सत्र न्यायाधीश की पुत्री अगवा

पटना। बिहार में रोहतास जिले के अतिरिक्त सहायक जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे-द्वितीय) ने अपनी 17 वर्षीया पुत्री को अगवा किए जाने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के मुताबिक रविवार को जिले के मॉडल थाना में दर्ज प्राथमिकी में एडीजे (द्वितीय) संजीत मनदीलवार ने आरोप लगाया है कि मधेपुरा में सेवा के दौरान ही एक स्थानीय ल़डके गौरव कुमार से उनके अच्छे पारिवारिक संबंध बन गए थे। प्राथमिकी के मुताबिक गौरव शनिवार को संजीत मनदीलवार के घर आया। खाना खाने के बाद गौरव उनकी पुत्री के साथ सब्जी खरीदने बाहर गया लेकिन इसके बाद वे दोनों नहीं लौटे। वह अक्सर उनके घर आता जाता रहता था। दोनों की खोजबीन की गई लेकिन जब पुत्री का सुराग नहीं मिला तो रविवार देर शाम संजीत ने थाने में गौरव पर पुत्री को अगवा कर लेने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। जिले के पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने सोमवार को बताया कि पुलिस इसे अपहरण का मामला मानकर जांच कर रही है। पुलिस की दो टीमें बनाकर मधेपुरा और चेन्नई भेजा गया है। गौरव चेन्नई में इंजीनीयरिंग का छात्र है। पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का लगता है।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें