भिवानी। हरियाणा के भिवानी में एक स्कूल की बसे के डंपर से टकरा जाने से चार छात्रों और स्कूल के एक टीचर समेत सात लोगों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चों से भरी दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस एक डंपर से टकरा गई। हादसे में कुछ बच्चों के चोटें भी आई हैं। हादसे के अभी विस्तृत विवरण का इंतजार है।
भारत समाचार
डंपर से भिडी स्कूली बस, 4 छात्रों समेत 7 की मौत











