कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पोंटिंग से नाराज शेन वॉर्न

मेलबर्न। टेस्ट सीरीज में भारत के हाथों मिली शर्मनाक हार से बौखलाए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी शेन वार्न ने कप्तान रिकी पोंटिंग की जमकर आलोचना की है।
वार्न ने पोंटिंग पर निशाना साधते हुए उनके रणनीति कौशल पर सवाल उठाए है। सोशल नेटवर्किग साइट टि्वटर पर अपनी भडास निकालते हुए वॉर्न ने कहा, ऎसी क्षेत्ररक्षण के साथ नैथन हॉरित्स कैसे गेंदबाजी कर सकते है। मेरी सहानुभूति उनके साथ है। ये किस तरह की रणनीति है। सॉरी रिकी, पर तुम यह क्या कर रहे हो। पोंटिंग के लिए बतौर कप्तान आगे की राह कठिन होने वाली है। पहले ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने माइकल क्लार्क को एकदिवसीय की कप्तानी सौंपकर अपना रूख साफ कर दिया है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें