मुंबई। देश के शेयर बाजारों में साप्ताहिक कारोबार के पहले दिन सोमवार को कारोबार में गिरावट का रूख रहा। सेंसेक्स 172.63 और निफ्टी 55.25 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक "सेंसेक्स" 172.63 अंकों (0.98 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 17,386.08 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक "निफ्टी" 55.23 अंकों (1.05 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,222.75 पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 32.31 अंकों (0.45 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 7,152.47 पर बंद हुआ।
स्मालकैप सूचकांक 38.52 अंकों (0.42 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 9,168.62 पर बंद हुआ।
भारत समाचार
सेंसेक्स में 173 और निफ्टी में 55 अंकों की गिरावट











