कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

शेयर बाजारों में मामूली तेजी

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को मिला-जुला रूख रहा और प्रमुख सूचकांकों में मामूली बढ़त दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 6.25 अंक चढ़कर 17,755.94 पर और निफ्टी 6.60 अंकों की बढ़त के साथ 5323.15 पर बंद हुआ।

इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 54.82 अंकों की गिरावट के साथ 17,694.87 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 17,782.41 के उच्चातम और 17,629.19 के निम्नतम स्तर को छुआ। आखिर में सेंसेक्स 6.25 अंकों यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 17,755.94 पर बंद हुआ। इसी तरह नेशलन स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 0.40 अंक की बढ़त के साथ 5316.15 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 5333.30 के उच्चातम और 5288.15 के निम्नतम स्तर को छुआ। आखिर में निफ्टी 6.60 अंकों यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 5323.15 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 59.50 अंकों यानी 0.84 फीसदी की बढ़त के साथ 7123.71 पर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप 62.64 अंकों यानी 0.70 फीसदी बढ़कर 9022.47 पर बंद हुआ। बीएसई के नौ सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई जबकि चार सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले सेक्टरों में रियल्टी 1.43 फीसदी और हेल्थकेयर 1.42 फीसदी शामिल रहे। इसी तरह सबसे ज्यादा गिरावट वाले सेक्टरों में उपभोक्ता वस्तु 1.38 फीसदी शामिल रहे।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें