कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सेंसेक्स और निफ्टी वृद्धि के साथ बंद

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को कारोबार के दौरान तेजी का रूख रहा। सेंसेक्स 99.09 और निफ्टी 31.35 अंकों की वृद्धि के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक "सेंसेक्स" 99.09 अंकों (0.55 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,977.23 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक "निफ्टी" 31.35 अंकों (0.58 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,399.35 पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 36.25 अंकों (0.49 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,426.46 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 33.66 अंकों (0.36 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 9,465.84 पर बंद हुआ।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें