मुंबई। देश के शेयर बाजार सोमवार को मिलेजुले रूख के साथ खुले। सेंसेक्स में2.77 अंकों की वृद्धि देखी गई जबकि निफ्टी बिना किसी उतार-चढ़ाव के खुला।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 2.77 अंकों की बढ़त के साथ 18,169.80 पर खुला। बीते शुक्रवार को यह 18,167.03 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी बिना किसी उतार-चढ़ाव के साथ 5452.10 पर खुला। निफ्टी शुक्रवार को भी 5452.10 पर बंद हुआ था।
भारत समाचार
मिलेजुले रूख के साथ खुले शेयर बाजार





















