मुम्बई। देश के शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 27.17 अंकों की बढ़त के साथ जबकि निफ्टी भी 31.60 अंक बढ़कर खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 127.17 अंकों की बढ़त के साथ 20,472.86 पर खुला। बीते मंगलवार को यह 20,345.69 पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 31.60 अंक बढ़कर 6150.60 पर खुला। निफ्टी मंगलवार को 6119.00 पर बंद हुआ था।
भारत समाचार
बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार











