कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बढत के साथ खुले बाजार

मुंबई। देश के शेयर बाजार गुरूवार को बढत के साथ खुले। सुबह 9.10 बजे बीएसई का सेंसेक्स 25 अंक ऊपर 16,281 पर और एनएसई का निफ्टी 10 अंक की बढत के साथ 4,869 पर कारोबार कर रहा है। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.10 प्रतिशत की मजबूती दिख रही है।
बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.28 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप में 0.34 प्रतिशत की बढत है। क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के एफएमसीजी, पावर और बैंकिंग सूचकांक को छोडकर अन्य सभी सूचकांकों में तेजी का रूख है। सबसे ज्यादा मजबूती रियल्टी सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 0.66 प्रतिशत ऊपर है। सेंसेक्स के 16 शेयरों में तेजी का रूख है, जबकि 14 शेयरों में कमजोरी का रूख है। सबसे ज्यादा बढत महिंद्रा एंड मंहिद्रा में दिख रही है इसके शेयर में 1.7 प्रतिशत की तेजी है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें