कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सान्या ओपन गोल्फ: भारतीय महिलाओं का निराशाजनक प्रदर्शन

सान्या (चीन)। यालोंग बे में शुक्रवार को शुरू हुए 200,000 यूरो इनामी सान्या लेडीज ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दिन भारतीय महिलाओं ने निराशाजनक शुरूआत की है।

भारत की शर्मिला निकोलेट जहां टू ओवर 74 स्कोर के साथ पहले दौर की समाप्ति के बाद 43वें स्थान पर चल रही हैं वहीं स्मृति मेहरा ने थ्री ओवर 75 स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 56वां स्थान हासिल किया। शर्मिला इस प्रतियोगिता को अगले महीने अपने देश में शुरू हो रहे इंडियन ओपन के लिए अभ्यास के तौर पर देख रही हैं। आस्ट्रिया की स्टेफाने मिकेल ने पहले दौर में सेवन अंडर 65 स्कोर के साथ पहला स्थान बना रखा है। मिकेल ने दक्षिण अफ्रीका की ली एन्नी पेस से तीन शॉट की बढ़त बना रखी है। ली इंडियन ओपन में हिस्सा लेंगी।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें