कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आईपीएल मामले पर निष्पक्ष सुनवाई चाहती हैं शिल्पा

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम-राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदारी रखने वाली फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपनी टीम को आईपीएल से बाहर किए जाने पर क्षोभ जताया है। शिल्पा साथ ही इस मामले की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा निष्पक्ष जांच चाहती हैं।

शिल्पा के पति और लंदन के व्यवसायी राज कुंदरा ने राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदारी खरीदी थी। शिल्पा ने सोशल नेटवर्किग वेबसाइट टि्वटर पर जारी टिप्णणी में लिखा है, ""हमारे लिए यह बहुत निराशाजनक समय है। हमने अपनी टीम को आगे बढ़ाने के लिए लिए काफी समय और उत्साह खर्च किया है।"" ""अब जबकि मेरी टीम को आईपीएल से बाहर कर दिया गया है, मैं चाहूंगी कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। मैं नहीं चाहती कि इस मामले के कारण "ब्रांड आईपीएल" की छवि पर कोई असर प़डे।"" भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 10 अक्टूबर को एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए किंग्स इलेवन के अलावा राजस्थान रायल्स टीम को आईपीएल से बाहर करने की घोषणा की थी। इन दोनों टीमौं पर फ्रेंचाइजी के नियमों के उल्लंघन का आरोप है। बीसीसीआई के इस फैसले के बाद किंग्स इलेवन और राजस्थान रॉयल्स टीमें अगले वर्ष अप्रैल में शुरू होने वाले आईपीएल के चौथे संस्करण में हिस्सा नहीं ले सकेंगी।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें