कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कश्मीर में फिर झडपें, एक मरा 14 घायल

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग कस्बे में कफ्र्यू का उल्लंघन कर जनाजा निकाल रहे लोगों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया, जिसके जवाब में जवानों को गोलियां चलानी प़डी। इसमें एक व्यक्ति मारा गया जबकि 14 अन्य घायल हो गए।
इसी के साथ कश्मीर घाटी में 11 जून से अशांत हालात के चलते मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 97 हो गई है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सोमवार को लापता 10 वर्षीय एक ल़डके का शव झेलम नदी से निकाले जाने के बाद खनबल के नाथपोरा और अनंतनाग के आसपास के इलाकों के हजारों लोगों ने कफ्र्यू का उल्लंघन किया। सूत्रों ने बताया कि मारूफ अहमद नाथ के शव के साथ स्थानीय लोगों ने नारेबाजी की और भी़ड में शामिल कुछ लोगों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने पहले आंसू गैस के गोले दागकर भी़ड को तितर-बितर करना चाहा, लेकिन नाकाम होने पर गोलियां चलानी प़डी। नतीजतन 15 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक ने बाद में दम तो़ड दिया।

अन्य खबरें

अन्य खबरें