कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कश्मीर पर चीनी टिप्पणी को लेकर सरकार चिंतित : कृष्णा

मुंबई। विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर को चीन द्वारा "भारत नियंत्रित कश्मीर" कहे जाने को लेकर सरकार चिंतित है।
होटल ताज महल में विदेशी मामलों पर संसद की स्थायी समिति की एक बैठक में हिस्सा लेने के बाद कृष्णा ने संवाददाताओं को बताया, ""जम्मू एवं कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। हमने चीन द्वारा की गई टिप्पणी को गंभीर चिंता के साथ लिया है।"" उन्होंने कहा कि चीन में भारतीय राजदूत से कहा गया है कि वह देश की चिंता से चीन को अवगत कराएं। कृष्णा ने आशा जाहिर की कि चीन सरकार इस मुद्दे पर भारत की भावना को समझेगा।

अन्य खबरें

अन्य खबरें